सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत,चार यात्री घायाल

Latehar : चंदवा थाना क्षेत्र के एनएच-75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित शिवा टोली के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। सड़क पर कल रविवार को ही नए ठोकर बनाए गए। ठोकर के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में ऑटो चालक करन कुमार प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार करीब चार यात्री घायल हो गए हैं।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच पर कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ठोकर या ब्रेकर बनाए गए हैं। लेकिन कई जगहों पर इनके पहले और बाद में पर्याप्त संकेतक, श्वेत पट्टियां अथवा रिफ्लेक्टिव मार्किंग नहीं की गई है। इसके कारण वाहन चालकों को विशेषकर रात के समय ठोकर की जानकारी समय रहते नहीं मिल पाती और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा मानकों के अनुसार ठोकर को दूर से स्पष्ट दिखाई देने योग्य बनाने के लिए आवश्यक संकेतक और रिफ्लेक्टिव मार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।इसके अलावा ऐसे स्थानों की नियमित निगरानी भी जरूरी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से एनएच-75 समेत जिले की प्रमुख सड़कों पर बनाए गए सभी ब्रेकरों की जांच कराने की मांग की है।

लोगों ने कहा कि जहां अनावश्यक ठोकर बनाए गए हैं, वहां उचित कार्रवाई की जाए तथा जरूरी स्थानों पर चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टिव मार्किंग कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

वही बताते चले की सभी लोग लातेहार के लोटों ग्राम से नगर मंदिर पूजा करने जा रहे थे इसी दौरान यह घटना घटी है। वही इन दिनों लगातार हाई स्पीड के चक्कर में चंदवा के आसपास के क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटना बढ़ गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!