सदर मेदिनीनगर के एसडीओ ने विश्रामपुर में राहत हॉस्पिटल को किया सील

Palamu : बिश्रामपुर प्रखंड के ग्राम सोरडीहा में संचालित राहत अस्पताल का सदर मेदिनीनगर के एसडीओ संजय कुमार पांडे ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि उक्त संस्थान में चिकित्सक की अनुपस्थिति में मरीजों का उपचार एवं विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जाँच तथा अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड की प्रक्रिया संचालित की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरण एवं अन्य संबंधित सामग्री का भी अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान पाये गये तथ्यों एवं उपलब्ध सामग्रियों का विधिवत वीडियोग्राफी कराते हुए आवश्यक साक्ष्य संधारित किये गये। साथ ही, संबंधित सामग्री की जप्ती सूची तैयार कर नियमानुसार जप्ती की कार्रवाई की गई।
उक्त संस्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

इस प्रकरण में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करते हुए डॉक्टर मनोज थॉमस कंडुलना के द्वारा बिश्रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाए गई। बता दें कि उपायुक्त पलामू द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना सक्षम अनुमति/पंजीकरण अथवा निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के विपरीत स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार कराने से पूर्व उसकी वैधता एवं संबंधित चिकित्सक की उपलब्धता/पंजीकरण की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त पलामू के निर्देश के अनुपालन में अनुमंडल दंडाधिकारी सदर मेदिनीनगर द्वारा ऐसे कानून को उलंघन कर संचालित करने वाले Hospitals, नर्सिंग होम्स,अल्ट्रा Sound सेंटर्स,एक्स रे केन्द्रों,पैथोलॉजिकल केंद्रों इत्यादि के विरुद्ध कड़ी करवाई निरंतर जारी रहेगी

उक्त निरीक्षण में अंचल अधिकारी,विश्रामपुर, थाना प्रभारी बिश्रामपुर, अंचल निरीक्षक बिश्रामपुर एवं अन्य अधिकारी सहित स्वास्थ कर्मो गण उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!