सदिक मंजिल चौक पर मोटरसाइकिल में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल
Palamu : मेदिनीनगर शहर के सदिक चौक के पास बुधवार को अचानक एक बाइक में आग लग गई।आग लगने के बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल से कूदकर अपना जान बचाया।

इस घटना को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। मोटरसाइकिल में आग लगते देख स्थानीय दुकानदार और वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल में लगे हुए आग को बुझाने का काम किया। अब मोटरसाइकिल में आग कैसे लगी यह जानकारी प्राप्त नहीं हो पाया है।
परंतु अन्य लोगों से जानकारी प्राप्त हुआ है कि गाड़ी का इंजन काफी हिट हो गया था।जिसके कारण मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई थी।




