
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम

Latehar : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यालय में प्राचार्य द्वारा सरदार पटेल की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया गया तथा श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. पी. के. तिवारी ने भी पुष्प अर्पित किया और कहा कि भारत के एकीकरण में सरदार पटेल का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस कार्यक्रम में रवीन्द्र कुमार, एन.एस.एस. के जिला नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद, बी. एन. महतो सहित कई एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित थे।





