सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका को किया सम्मानित

Palamu : सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पाटन प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम पंचायत किशुनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनके बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं,सेविकाओं-सहायिकाओं तथा अन्य सहयोगी कर्मियों के योगदान का सम्मान करना है।

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थी माताओं को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की सरल एवं उपयोगी जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही बच्चों को खेल, चित्रकला एवं गीत जैसी गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।

सांसद श्री राम ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समाज के स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती रूपा सिंह, श्री ईश्वरी पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार गुप्ता, श्रीमती सुमन गुप्ता, धीरेन्द्र उपाध्याय, श्री मंजु गुप्ता श्री मनोरंजन प्रसाद, संतोष पाण्डेय, श्रीकांत तिवारी, कुन्दन उपाध्याय, श्री विकास उपाध्याय, पंकज तिवारी, श्रीमती निलिमा झा एवं भारी संख्या में सेविका, सहायिका एवं बच्चे उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!