हरिहरगंज में तीन पहिया वाहन से 10 किलो से अधिक गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार
Palamu : थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर एनएच 139 स्थित वनस्पति मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए एक थ्री व्हीलर से 10 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर गांजे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

हरिहरगंज की सीमा बिहार से सटी होने के कारण इस इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस सतर्क है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था. चालक से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थ्री व्हीलर पर लदे गांजे को जब्त किया गया है. चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. गांजे के स्रोत और उसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है।




