हरिहरगंज में भक्ति जागरण की धूम,राजीव रंजन ने किया जागरण का उद्घाटन
Palamu : हरिहरगंज शहर के मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने फीता काटकर किया.

उद्घाटन से पूर्व नवयुवक गणपति सेवा समिति के सदस्यों ने राजीव रंजन को अंगवस्त्र व भगवान गणेश की स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि भगवान गणेश देवताओं में प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं. किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद ही की जाती है।भक्ति जागरण में मुंबई की सुप्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये. भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
मौके पर समाजसेवी जानू चौधरी, सत्येंद्र पासवान, संजय जायसवाल, विश्वदीप कुमार, मृत्युंजय सिंह, कृष्णा साव, शंभू सिंह, दिनेश स्वर्णकार, शंभू यादव, विजय प्रजापति, दिनेश पासवान व विनोद पासवान सहित अन्य मौजूद थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव प्रियांशु जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता और व्यवस्थापक बंटी गुप्ता, कन्हाई, हिमांशु, सतेंद्र, सत्यम, बिट्टू , राज गुप्ता, सूरज, पंकज वैद्य, विशाल गुप्ता, कुलदीप, सनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।




