हैदरनगर : भारत गैस एजेंसी चोरी कांड का 48 घंटे के अंदर उद्भेदन, 2.43 लाख बरामद, एक गिरफ्तार

Palamu : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद दिव्यांश शुक्ला (भापुसे) के नेतृत्व में हैदरनगर थाना पुलिस ने भारत गैस एजेंसी में हुई चोरी कांड का 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है।

हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि हैदरनगर थाना अंतर्गत ग्राम भाई बिगहा में संचालित भारत गैस एजेंसी में दिनांक 06.09.2026 की रात अज्ञात चोरों ने करीब 2,59,000 रुपये की चोरी कर ली थी। इस संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मामले में हैदरनगर थाना कांड सं. 67/2026, दिनांक 08.09.2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस 2023 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त शमीम खान उम्र 41 वर्ष, पिता यासीन खान, पता- भाई बिगहा ब्लॉक रोड, हैदरनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर निशानदेही पर उसके घर के पास रखे बालू के अंदर से चोरी किए गए कुल 2,43,250 (दो लाख तैंतालीस हजार दो सौ पचास) रुपये बरामद किए गए हैं।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में उनके अलावा हैदरनगर के थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर,पुअनि राजू मांझी, सअनि बशिष्ठ ठाकुर, कुशेश्वर सिंह, आरक्षी 331 खुर्शीद अंसारी, 641 अविनाश कुमार रंजन, हवलदार मनोज कुमार मेहता, आरक्षी 675 सदानन्द शर्मा, चालक अजीम और आरक्षी नंदु उरांव रिजर्व गार्ड शामिल थे।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!