जेल में स्प्रूहा योजना को ले जागरूकता कैम्प का हुआ आयोजन।नालसा स्प्रूहा योजना 2025 के तहत दी गई जानकारी

Palamu : पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राम शर्मा व सचिव राकेश रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में स्प्रूहा योजना 2025 को ले विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बन्दियों को स्प्रूहा योजना के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने नालसा स्प्रूहा योजना 2025 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना विचाराधीन कैदियों व उनके आश्रितों को कानूनी व सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए लाया गया है। यह कैदियों ,विचाराधीन कैदियों व उनके आश्रितों को कानूनी सहायता, परामर्श व पुनर्वास प्रदान करती हैं।उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ही जेल में बंद लोगो के परिवार को सहारा देना हैं जिन्हें अक्सर नजर अंदाज कर दिया जाता हैं।इस योजना के तहत लोगों को समग्र देखभाल कानूनी व मनोवैज्ञानिक आर्थिक सहायता प्रदान करता हैं। इसके तहत मुफ्त कानूनी सहायता जमानत या पैरोल में मदद करने व परामर्श व मानसिक स्वास्थय सहायता देने आश्रितों को शैक्षिक व आर्थिक सहायता के लिए कल्याणकारी योजनाओं से, जोड़ने जेल से रिहा होने के बाद पुनर्वास व समाज में मदद करने का प्रावधान हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्दोष आश्रितों को ऐसी परिस्थितियो के कारण दोहरा दंड न मिले,और कैदियों में अपराध को दोहराने की प्रवृत्ति कम हो।इस मौके पर एलएडीसी के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय ने कहा कि बन्दी लोग जो सजायपता है उसका गुनाह घर वाला क्यो भुगते इसी को लेकर यह योजना लाया गया है।उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बंदियों को परिवार के सदस्यों को पुनर्वास आजीविका सहायता प्रदान करना है।उन्होंने कहा कि बन्दी के घर मे अगर कोई समस्या है तो वे डालसा तक पहुचाये उनके समस्या का समाधान करने कस प्रयास होगा।

उन्होंने में अच्छा आचरण रखने व जेल मैनुएल का पालन करने का भी सलाह दिया।इस मौके पर असिस्टेंट जेलर देवनाथ राम ने कहा कि बन्दी को कोई समस्या हो तो वे निधड़क रूप से उनके पास रखे।समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जेल एक सुधार गृह हैं यहाँ साहित्य पढ़े व चिन्तन करे।उन्होंने कहा कि स्प्रूहा योजना बन्दियों के परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण योजना हैं।यह बन्दियों व उनके परिवार के सदस्यों के हित के लिए बनाया गया हैं।इस मौके जेल पीएलवी नीरज सिंह, आलोक केरकेटा समेत सौकड़ों बन्दी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!