
अर्जुन मुंडा के लातेहार आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत
Latehar : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने डाल्टनगंज जाने के क्रम में लातेहार के होटवाग स्थित पहाड़ी ढाबा पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान चाय पर चर्चा के क्रम में झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मंत्री मुकेश पांडेय, जिला मंत्री ध्रुव पांडेय एवं भाजपा नेता सह पहाड़ी ढाबा संचालक सत्येंद्र यादव उपस्थित रहे।
मौके पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का लातेहार आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उनके साथ चाय पर हुई चर्चा में संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा और झारखंड के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा करने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा का राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं।यह मुलाकात भाजपा नेताओं एवं पूर्व मुख्यमंत्री के बीच आत्मीय संवाद और संगठनात्मक विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर बनी।





