ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

Ranchi : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित परसुडीह थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने उनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। वहीं, छापेमारी के दौरान एक अन्य आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुमित कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि तीन नवंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह स्थित एमपी इंटर कॉलेज (श्यामा प्रसाद कॉलेज) के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद दुबराज किस्कू फरार हो गया, जबकि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान करनडीह के लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस पदाधिकारी सनत टुडू के बयान पर इस मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

डीएसपी ने बताया कि फरार आरोपित दुबराज किस्कू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत का भी पता लगा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!