असंतुलित बाइक कार से टकराई दो युवक घायल

Latehar : लातेहार रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ पर सदर थाना क्षेत्र के होटवाग व करकट ग्राम के बीच शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान अनिल उरांव व ऋषि प्रसाद ( डीही, लातेहार) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनो अपने घर डीही से मनिका डिग्री कॉलेज जा रहे थे।इसी दौरान करकट ग्राम के पास रांची की ओर से आ रही एक कार को साईड देने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक अनिल उरांव और ऋषि प्रसाद घायल हो गये।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्‍सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। कार के अगले हिस्‍से को भी नुकसान पहुंचा है।हालांकि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोटरसाइकिल सवारों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!