आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

बारियातू : पुलिस ने लंबे समय से फरार आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त परमेश्वर गंझु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक छापेमारी दल का गठन किया गया . छापेमारी दल ने तत्वरित कारवाई करते हुए बारियातु थाना काण्ड संख्या – 70/24 और 71/24 दिनांक – 17.11.2024, धारा- 25(1-B)a/26/35 BNS Arms Act के अभियुक्त परमेश्वर गंझु पिता ठाकुर दयाल गंझु ग्राम भगिया,बरवाटोला, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत लातेहार भेज दिया गया है। अभियुक्त पर गोली टांड़ में हाइवा वाहन पर गोली चलाने का आरोप है। छापेमारी दल में बारियातू थाना एसआई व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!