Palamu : ठेकेदार संजय तिवारी को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी एवं घायल ठेकेदार के भतीजे प्रीतम तिवारी को बुधवार सुबह हवाई अड्डा क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 20 जून को जीएलए कॉलेज गेट के समीप अष्टभुजी मंदिर के सामने 50 वर्षीय संजय तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया था।

आरोप है कि उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 22.5 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था, जिसने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि आरोपी ने हथियार रांची से खरीदा था।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किस व्यक्ति से खरीदा गया और उसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

मामले में आगे की जांच जारी है।मौके पर एसडीपीओ राजेश यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार व अन्य मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!