उपायुक्त संदीप कुमार ने AGEY योजना के तहत लाभुकों को वाहन सौंपकर, दिखाई हरी झंडी

Latehar:आज दिनांक 09.07.2026 को जिला समाहरणालय, लातेहार में उपायुक्त महोदय संदीप कुमार द्वारा पलाश JSLPS, लातेहार के माध्यम से आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत लाभुकों के बीच वाहन का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

इस अवसर पर उपायुक्त महोदय ने कहा कि AGEY योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभुकों को वाहन का समुचित रखरखाव करते हुए नियमित संचालन करने तथा अधिक से अधिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

वाहन प्राप्त करने वाले लाभुक:
गुलशन खातून
स्वयं सहायता समूह – रौशनी आजीविका स्वयं सहायता समूह
प्रखंड – मनिका, लातेहार

रिंकू देवी
स्वयं सहायता समूह – ज्योति आजीविका स्वयं सहायता समूह
प्रखंड – हेरहंज

उपायुक्त ने JSLPS टीम को निर्देश दिया कि वाहन संचालन में लाभुकों को तकनीकी एवं विपणन संबंधी सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाए, ताकि योजना का उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त हो सके।

मौके पर अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!