एसवीएम में पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित,अथर्व प्रथम

Latehar:सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर लातेहार में शनिवार को शिशु सभा की गतिविधियों में पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा अरुण के नन्हे छात्र-छात्राओं ने वेशभूषा की विविधताओं को धारण किए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने बाल कविताएं प्रस्तुत की।वेशभूषा और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया और उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। विजेताओं में प्रथम स्थान अथर्व आर्या ने प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान निकिता गुप्ता और तीसरा स्थान अद्विका राज ने प्राप्त किया। अथर्व तेजस और श्रेयांश उरांव ने क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा शिवांश कुमार सिंह, शानवी नारायण, आदर्श कुमार, शिवांश राठौर, अद्विका अवि, वृषांक गुप्ता, शानवी कच्छप, दिव्यांश उरांव, मनस्वी वैभव, श्रेयांश पांडे, शिवम अविनाश, आदित्य कुमार, शिवांगी गुप्ता, रानी गुप्ता, नवीन बरला, अमन गुप्ता, राम प्यारे एवं दिव्या शर्मा आदि की प्रस्तुतियां भी सराही गई।विजेताओं को प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में कक्षाचार्य शिल्पा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में भारतीय परंपराओं की पहचान विकसित हो इस उद्देश्य से पारंपरिक परिधान कि यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!