करैत सांप के काटने से 16 वर्षीय युवती की हालत गंभीर,मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी।
Palamu : गढवा में करैत सांप के काटने से एक 16 वर्षीय युवती की हालत गंभीर हो गई।युवती की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सुगी गांव निवासी सतेंद्र राम की पुत्री माया कुमारी के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की माया कुमारी गुरुवार की रात अपने घर में चौकी पर सोई हुई थी।इस बीच देर रात करीब 2:00 बजे करैत सांप ने उसे काट लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहा इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




