
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन घायल
Latehar : शहर स्थित पानी टंकी के पास आज देर शाम 7:30 बजे वेगेनआर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान विकास भुईयां, पवन कुमार, अनिल उरांव के रूप में हुई है।
उसी दौरान गुज़र रहे कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवकों को आटो रिजर्व कर सदर अस्पताल पहुंचाया।घायलों का इलाज किया जा रहा हालाँकि सभी खतरे से बाहर हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौके पर संवेदक संघ के जिला कोषाध्यक्ष रविकांत पासवान, राकेश प्रसाद, उत्तम प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।





