
काेयले के अवैध धंधे में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई जमकर गोलीबारी
Ranchi : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह मैदान के पास बुधवार की रात काेयले के अवैध धंधे में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई. इस फायरिंग में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए. घायलों में छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल है. तौसिफ के कंधे में गोली लगी है.सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गोलीबारी में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस लग गई हैं.




