Palamu : जयमाला के दौरान हार्ट अटैक से हुआ दूल्हे के मां की मौत

Palamu : मेदिनीनगर शहर के एक लॉज में शादी समारोह में जयमाला कार्यक्रम के दौरान दुल्हा की मां की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रंका बाजार मेन रोड निवासी जय अग्रवाल के पुत्र प्रिंस अग्रवाल की बारात मेदिनीनगर के एक लॉज में गयी थी. शादी लॉज में ही होना था. जहां पटना (बिहार) के लड़की पक्ष और रंका से लड़का पक्ष के लोग जुटे थे.

रंका से लड़का पक्ष की ओर से सज-धज कर बारात निकली. सभी लोग खुशी से बारात गये. गाजे-बाजे के साथ बारात लगी. द्वार पूजा वगैरह बड़ी ही धूमधाम से हुआ. इसके बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ. वर-वधू जयमाला स्टेज पर चढ़े. जयमाला का रश्म अदा हो रहा था. उसी क्रम में दुल्हा की मां यशोदा देवी (55) को हार्ट अटैक हो गया. और मौके पर उसकी मौत हो गयी.

परिजनों ने आनन-फानन में मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तब शादी का माहौल गम में बदल गया. इसके बाद किसी तरह शादी संपन्न हुआ. वर – वधू देर रात रंका पहुंचे. और दुल्हा की मां का शव सुबह छह बजे घर पहुंचा.

खबर सुनकर पास – पड़ोस के काफी संख्या में लोग जुट गए. और खुशी का माहौल गम में बदल गया. परिजनों को रो – रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!