गुजरात के भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर हादसे में पीएसआई समेत तीन की मौत

New Delhi : गुजरात के भरूच जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में वडोदरा डीसीबी शाखा में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर यश पटेल भी हैं।

पुलिस के अनुसार, पीएसआई यश पटेल अपने दोस्तों के साथ एक मित्र से मिलने भरूच जा रहे थे। इसी दौरान मनुबर गांव के निकट उनकी कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकरा गई। टकराने के बाद कार एक अन्य वाहन की चपेट में भी आ गई और पलटकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में पीएसआई यश पटेल, मेहसाणा निवासी 27 वर्षीय पार्थ पटेल और 28 वर्षीय असफाक मोमिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद आइशर चालक अपना वाहन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भरूच तहसील पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर फरार आइशर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!