गोदावरी हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के मोहन सिनेमा रोड स्थित गोदावरी हॉस्पिटल में एक नवजात बच्चे की मौत हो जाने के बाद से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने गोदावरी हॉस्पिटल के प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया। पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!