ड्यूटी के दौरान बेहोश होकर गिरी होमगार्ड महिला जवान, अस्पताल में चल रहा इलाज
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा कोयलवरी में बुधवार को ड्यूटी के दौरान एक महिला होमगार्ड के जवान पूनम कुमारी उमस गर्मी और बीपी लो होने के कारण बेहोश होकर गिरकर घायल हो गई

इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य होमगार्ड के जवानों के द्वारा घायल महिला होमगार्ड के जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी महिला जवान बेहोसी की हालत में पड़ी हुई है।पुलिसकर्मियों के द्वारा घायल के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल महिला जवान का इलाज करवा रहे हैं।




