चिंयाकी में एक्सीडेंट, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Palamu : मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के चियाकी चेक पोस्ट के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

उक्त व्यक्ति की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी विलास सिंह के रूप में की गई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




