हुसैनाबाद के युवक मोना खान का कुवैत में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित लंबी गली निवासी मोना खान का कुवैत में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, लगभग दो सप्ताह पूर्व कुवैत में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल वहां के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

इसी दौरान 28 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे उनके निधन की सूचना परिजनों को मिली।बताया जाता है कि मोना खान कई वर्षों से अपनी जीविका के लिए कुवैत में कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से पूरे हुसैनाबाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।शोक व्यक्त करने वालों में जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन, मसरूर अहमद, नसीम खान, डॉ. एजाज आलम, हसनैन जैदी, गुलाम मोहम्मद, अमीन अली खान, नजीर अहमद सहित उनके कई मित्र एवं शुभचिंतक का नाम शामिल हैं।

परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर को कुवैत से दिल्ली होते हुए रांची और वहां से सड़क मार्ग द्वारा हुसैनाबाद लाया जा रहा है। गुरुवार (30 जुलाई) देर शाम तक पार्थिव शरीर के हुसैनाबाद स्थित पैतृक आवास पहुंचने की उम्मीद है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!