
चैनपुर : टॉपर क्लासेस कोचिंग संस्थान के बच्चों का 12वीं का रिजल्ट रहा सत प्रतिशत
12वीं साइंस में खुशी शर्मा बनी टॉपर वही 12वीं आर्ट्स में खुशी वर्मा का रहा दबदबा
Palamu : पलामू जिला स्थित चैनपुर प्रखंड के पनेरी बांध स्थित टॉपर क्लासेस कोचिंग संस्थान आए दिनों नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते आ रही है। 2026 में आए परीक्षा परिणाम इसका जीता जागता उदाहरण है। कक्षा दसवीं के बाद कक्षा 12 वीं में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर कोचिंग का नाम रौशन किया है।टॉपर क्लासेस कोचिंग संस्थान पिछले 10 सालों से बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति अग्रसर है।
बताते चले की खुशी वर्मा पिता बृजमोहन राम की पुत्री ने दसवीं में भी 85% अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रौशन की थी और खुशी शर्मा पिता सुजीत शर्मा की लड़की 12 वीं साइंस में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय अपने कोचिंग संस्थान के संचालक सतीश सर को दी है। खुशी वर्मा ने बताया कि मैं पिछले 8 सालों से इस कोचिंग संस्थान से जुड़ी हूं इसी का परिणाम है कि मैं 10 वीं और 12 वीं में बेहतर प्रदर्शन कर पाई हूं।वही सबीना बानो,लाडले हुसैन संध्या कुमारी ,यासमीन सुल्तान सकीना परवीन इत्यादि बच्चों ने अच्छे अंक लाकर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया।

कोचिंग के संचालक सतीश सर ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें कामयाबी उनके चरण चुमेंगी।बताते चले की टॉपर क्लासेस कोचिंग संस्थान के शिक्षक सतीश कुमार ने इस कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा देने के साथ ही संस्कार भी दिया है। इसी का परिणाम है कि आज इनके कोचिंग के सभी बच्चे शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। सतीश कुमार ऐसे शिक्षक हैं जो अपने कोचिंग में गरीब बच्चों को निः शुल्क शिक्षा देने का काम करते है।



