
चैनपुर : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
Palamu : चैनपुर थाना के एएसआई जयनेंद्र कुमार पांडे ने चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसरिया गांव निवासी अरविंद राम पिता रामचंद्र राम चैनपुर थाना कांड संख्या 106/12 के अभियुक्त के घर गुरुवार को माननीय न्यायालय के निर्देश पर ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तिहार चिपकाने का काम किया है।
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा और चैनपुर थाना के एएसआई जयनेंद्र कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि चैनपुर थाना कांड संख्या 106/12 के अभियुक्त अरविंद राम कई महीनो से फरार चल रहा है।उन्होंने बताया की न्यायालय के निर्देश पर ढोल नगाड़ा बजाकर अरविंद राम के घर इस्तेहार चिपकाया गया है।

इस्तेहार चिपकाने के समय अभियुक्त के अन्य सदस्य व स्थानीय ग्रामीण गवाह के रूप में मौजूद थे।इस्तेहार चिपकाये जाने के बाद भी अगर आरोपी पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध एक माह बाद कुर्की जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




