
16 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Palamu : गढवा जिले के तिलदाग गांव निवासी जमुना उरांव की पुत्री सरिता कुमारी उम्र 16 वर्ष गुरुवार की दोपहर अपने घर में मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर घर में कोई नहीं था।सभी लोग काम करने गए थे। घर में केवल एक बच्चा और सरिता थी।बच्चा के माध्यम से परिजनों को घटना के बारे में जानकारी मिली।

जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंचे तो देखा कि सरिता फांसी के फंदे से झूल रही है। और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद परिजनों के द्वारा सरिता को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।
जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




