चैनपुर : युवक-युवती ने खाया जहर, युवती की हालत गंभीर, रांची रेफर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सलतुआ गांव निवासी विजय सिंह की पुत्री पूर्णिमा कुमारी (उम्र 20 वर्ष) शनिवार की रात मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर का है।शाहपुर निवासी प्रयाग साव के पुत्र छोटू कुमार शनिवार की रात अपने घर में झगड़ा कर गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।




