चैनपुर : सांप काटने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव निवासी रामलव चौरसिया उम्र 60 वर्ष की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रामलव चौरसिया रविवार की शाम करीब 4:00 बजे अपने खेत पर गए थे। वहां पर उन्हें सांप ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना के बाद परिजन खेत पर पहुंचे और घायल रामलव चौरसिया को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




