
चैनपुर : हथियार लहराते युवक गिरफ्तार, 10 साल से रखा था हथियार
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरटाड़ में दहशत फैलाने के लिए हथियार लहराते एक युवक को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। युवक 10 साल से हथियार रखे हुए था। हथियार दिखाकर भय बनाने का प्रयास कर रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

युवक की पहचान इसी टोले में रहने वाले 21 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मनीष भुइयां पिता श्यामलाल भुइयां के रूप में हुई है। रविवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी लाल जी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 8:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक शाहपुर सेमरटाड़ में दहशत फैलाने के लिए हथियार लहरा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा गया।
इस क्रम में मनीष कुमार और मनीष भुइयां को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि मनीष पिछले 10 साल से देसी कट्टा रखे हुए था और क्षेत्र में लेकर घूमता था। दहशत फैलाने का प्रयास करता था।




