चोरी के ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Godda (Jharkhand): अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर फसिया डंगाल मोहल्ला में चोरी के ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की गई। दौरान पुलिस ने ब्लू रंग के सोनालिका ट्रैक्टर के साथ दो युवकों को पकड़ा।

पकड़े गए युवकों की पहचान भागलपुर (बिहार) जिले के सजौर थाना क्षेत्र के काल्हाचक निवासी भास्कर कुमार, पिता विवेकानंद यादव और सोहित कुमार, पिता कैलाश यादव के रूप में हुई। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर से संबंधित आवश्यक कागजात मांगने पर दोनों ने ट्रैक्टर के चोरी का होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या – 149/2026 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
छापेमारी दल में गोड्डा नगर थाना प्रभारी पु०अ०नि० शिवदयाल सिंह, पु०अ०नि० योगेश कुमार यादव, पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल, पु०अ०नि० रोहित कुमार यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। दौरान एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर फसिया डंगाल मोहल्ला में चोरी के ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की गई। दौरान पुलिस ने ब्लू रंग के सोनालिका ट्रैक्टर के साथ दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान भागलपुर (बिहार) जिले के सजौर थाना क्षेत्र के काल्हाचक निवासी भास्कर कुमार, पिता विवेकानंद यादव और सोहित कुमार, पिता कैलाश यादव के रूप में हुई। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर से संबंधित आवश्यक कागजात मांगने पर दोनों ने ट्रैक्टर के चोरी का होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या – 149/2026 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।


छापेमारी दल में गोड्डा नगर थाना प्रभारी पु०अ०नि० शिवदयाल सिंह, पु०अ०नि० योगेश कुमार यादव, पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल, पु०अ०नि० रोहित कुमार यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!