छतरपुर : आहर में डूबने से 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव में आहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान स्वर्गीय बच्चू उरांव के पुत्र शंकर उरांव उम्र 39 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शंकर उरांव के घर के नजदीक लोग आहर में मछली पकड़ रहे थे।उसी को देखने के लिए शंकर उरांव आहर के पास गए थे।

इस बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और वह आहार में डूब गए।इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा उन्हें आहर से बाहर निकाला गया। तालाब से बाहर निकलने पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!