
छतरपुर : सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय टायर दुकानदार की मौत
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी में बीती रात सड़क दुर्घटना में टायर दुकानदार की मौत हो गई।मृतक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी स्वर्गीय गुलाम रसूल के पुत्र मकसूद अंसारी उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मकसूद अंसारी का छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी चपरबार गांव में टायर दुकान था।

प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात करीब 7:00 बजे मकसूद दुकान बंद करके बाइक पर सवार होकर अपना घर विश्रामपुर जा रहा था।इसी बीच रास्ते में सुल्तानी घाटी के पास एक बोलेरो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर मकसूद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।
जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




