
छत से गिरकर राज मिस्त्री गंभीर रूप से घायल,बिहार का रहने वाला है राज मिस्त्री
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला में एक राज मिस्त्री छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मिस्त्री की पहचान बिहार के रिश्यप थाना क्षेत्र के प्रियम बिगहा गांव निवासी विकास पासवान उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में वहा पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि विकास पासवान मेदनीनगर में ही रहकर राज मिस्त्री का काम करते है। रविवार को वह हमीदगंज मोहल्ला में एक व्यक्ति के घर काम कर रहे थे।
इसी दौरान पैर स्लिप करने की वजह से छत से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद मकान मालिक के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया।गया जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।




