
पेड़ के टहनी छांटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो घायल, एक की हालत गंभीर
Palamu : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के नुहुर गांव में सागवान पेड़ के टहनी छांटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में प्रथम पक्ष के नरेश भुइयां उम्र 40 वर्ष को दूसरे पक्ष के राजबली भुइयां और उसके पुत्र रजिंद्र भुइयां ने टांगी से गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।नरेश भुइयां के गर्दन पर करीब 25 टांके लगे हैं।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना में दूसरे पक्ष के राजेंद्र भुइयां भी घायल हुआ है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह राजबली भुइयां और उसका पुत्र रजिंद्र भुइयां दोनो अपने घर के नजदीक सागवान के पेड़ से टहनी छांटने का काम कर रहे थे।इस बीच नरेश भुइयां वहा पहुंचा और झगड़ा करने लगा।इस झगड़े में दोनो और से लाठी डंडा और टांगी से हमला किया गया।जिसमे नरेश भुइयां और राजेंद्र भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी नरेश भुइयां की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



