Palamu : बेंगलुरु जा रहे ट्रेन से गिरकर पलामू के युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा-लोहरसी गांव निवासी समफराज अंसारी (25 वर्ष) की तमिलनाडु में ट्रेन से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। वह रोजगार के सिलसिले में गांव के ठिकेदार के द्वारा बेंगलुरु भेजा जा रहा था।जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान तमिलनाडु के जोलारपेट्टई के पास वह चलती ट्रेन से गिर गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया। मृतक अपने परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर घर से निकला था।लेकिन रास्ते में ही उसकी जिंदगी की यात्रा समाप्त हो गई।समफराज अंसारी पलामू जिले के नौडीहा-लोहरसी गांव के निवासी थे। उनके असामयिक निधन से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!