
झारखंड में 2 नक्सली ढेर ! पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़
Ranchi : झारखंड राज्य स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में मंगलवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ होने की खबर है. इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की अपुष्ट सूचना मिली है. पुलिस ने आधिकारिक रूप से मुठभेड़ की पुष्टि की है. विस्तृत जानकारी सर्च अभियान के बाद दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम जंगल में अभियान चला रही थी. इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही. इसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगे.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है. जंगल के कई हिस्सों को सील कर दिया गया है. बता दे की पुलिस जिले के जंगली इलाकों में हमेशा अपना अभियान चलती है. इसी क्रम में नक्सलियों के खिलाफ मंगलवार को भी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस की नक्सलियों के साथ भिड़ंत हो गई।



