टाटा स्टील वेंडर कर्मचारी ने किया आत्मदाह, पीएफ के बकाया भुगतान को लेकर थे परेशान

Ranchi : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के धुनी रोड स्थित क्वार्टर में रहने वाले टाटा स्टील के एक वेंडर कर्मचारी गोरचंद महतो ने मंगलवार देर रात आत्मदाह कर खुदकुुुशी कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और श्रमिक वर्ग के बीच गहरी चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरचंद महतो लंबे समय से अपने भविष्य निधि (पीएफ) के बकाया भुगतान को लेकर परेशान थे। बताया जा रहा है कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें उनका पैसा नहीं मिल सका। आर्थिक तंगी लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे वे मानसिक रूप से काफी तनाव में आ गए थे।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ महीनों से गोरचंद काफी परेशान और चिंतित रहते थे। घर की जिम्मेदारियों और पैसों की कमी ने उनकी स्थिति और भी गंभीर बना दी थी। इसी तनाव और निराशा के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर पीएफ भुगतान में हो रही देरी, आर्थिक संकट और मानसिक प्रताड़ना का उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने इस पत्र को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद के अनुसार जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!