
पलामू में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौत
Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेनी कला पंचायत के बिशुनपुर गांव में एक सड़क हादसा हो गया है. हादसा सुबह करीब 9:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे एक छोटे बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




