
जहरीला पदार्थ का सेवन कर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के गड़ेरियाडीह गांव निवासी अनिल पासवान की पत्नी आशा देवी उम्र 22 वर्ष बुधवार की सुबह अपने पति से फोन पर झगड़ा करके जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

इसके बाद परिजनों के द्वारा आशा देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि आशा देवी बुधवार की सुबह अपने पति से फोन पर बात कर रही थी।इसी बीच दोनों में फोन पर ही इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।जिसके बाद आशा गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।




