ट्रैफिक प्रभारी और एमवीआईं के द्वारा चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों का गेंदा फूल का माला पहनाकर किया गया स्वागत
Palamu : मेदिनीनगर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे और एमभीआईं गौतम कुमार उरांव के नेतृत्व में सोमवार को बीसफुट्टा पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के अभियान के दौरान जो व्यक्ति हेलमेट पहने थे।उन्हें ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।वही जो व्यक्ति ट्रैफिक नियम का पालन नहीं कर रहे थे।बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे।उनको गेंदा फूल का माला देकर स्वागत किया गया।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने कहा कि सड़क दुर्घटना को लेकर प्रतिदिन विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिसके बाद भी लोग ट्रैफिक नियम का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों को बार-बार हिदायत दिया जा रहा है कि लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।इसके बाद भी लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
इसी को लेकर सोमवार को शहर थाना क्षेत्र के बीसफुट्टा पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जो व्यक्ति हेलमेट पहने थे।उन्हें ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया और जो व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने थे उन्हें गेंदा फूल का माला पहना कर उनका स्वागत किया गया।
ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि पलामू जिले में अधिकांश दुर्घटनाएं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों का हो रहा है। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि लोग हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं अन्यथा जो फूल भगवान पर चढ़ता है वह बिना हेलमेट के मृत्यु हो जाने पर आपके ऊपर भी चढ़ सकता है। इसलिए उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने का आग्रह किया है।



