सेवा और समर्पण की मिसाल थे धर्मदेव राम, पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
स्वर्गीय धर्मदेव राम की प्रथम पुण्यतिथि पर जपला स्थित होटल रिद्धि-सिद्धि में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। दोपहर दो बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और जनसेवा को स्मरण किया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।

कार्यक्रम का आयोजन पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र पासवान, रिम्स रांची के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिल नयन रजनीश तथा स्वर्गीय धर्मदेव राम की पत्नी व हुसैनाबाद नगर पंचायत की पूर्व एवं प्रथम अध्यक्ष उषा देवी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।अतिथियों ने कहा कि धर्मदेव राम का जीवन समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके सेवा और समर्पण के संकल्प को आगे बढ़ाने का भी दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां, पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन पासवान, भारती पासवान, भाजपा नेता विनय कुमार पासवान, महिला कांस्टेबल माया कुमारी, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, मुखिया नरेश कुमार पासवान, पंकज अग्रवाल,ज्योति सिंह, प्रेमचंद चौधरी, टिंकू अग्रवाल,श्रवण कुमार, राजकुमार, संतोष कुमार, संजय सिंह, विकास पासवान, रंजन कुमार पासवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय धर्मदेव राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।




