हुसैनाबाद : बिहार भेजी जा रही 100 बोतल अवैध शराब के साथ एक्सयूवी-500 जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Palamu : बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच झारखंड से हो रही शराब तस्करी पर हुसैनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। दंगवार ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की एक्सयूवी-500 वाहन से 100 बोतल अवैध देशी टनाका शराब बरामद की। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला को 13 मई 2026 को करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की एक एक्सयूवी-500 वाहन से शराब लोड कर दंगवार मार्ग के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही दंगवार ओपी चेक पोस्ट के समीप हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान एचआर-26-बीजेड-0496 नंबर की एक्सयूवी-500 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से चार पेटी अवैध देशी टनाका शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 25 बोतल शराब रखी गई थी। इस प्रकार कुल 100 बोतल शराब जब्त की गई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार चालक की पहचान विक्रांत सिंह, पिता रामाश्रय सिंह, निवासी बहेरा थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू के रूप में हुई है। मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 103/26 के तहत विभिन्न धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने कहा कि बिहार सीमा से जुड़े इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान लगातार तेज किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!