श्रावणी मेले में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का अंचल अधिकारी ने लिया जायजा

मनिका : श्रावणी माह के अवसर पर मनिका में आयोजित मीना बाजार सह डिज्नीलैंड मेले का शनिवार को मनिका के अंचल अधिकारी अमन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा तथा आम श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ने मेला समिति एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत उपकरणों, झूलों एवं अन्य मनोरंजन साधनों की नियमित जांच कराने, अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!