धान रोपनी के लिए खेत का पटवन कर रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत
Upendra Kumar Papu @ Gadhwa – Jharkhand
गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान गोरख पासवान की मौत हो गई। घटना के बारे में बताया गया कि गोरख पासवान धान रोपनी के लिए खेत का पटवन कर रहे थे। इसी दौरान मोटर का तार जोड़ते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए।

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जहाँ शुक्रवार की रात करीब 8बजे शव परिजनों को सौप दिया गया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



