
बाबा बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी का निधन, शोक की लहर
बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित बाबा बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रज किशोर तिवारी का शुक्रवार अहले सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
ज्ञात हो कि ब्रज किशोर तिवारी पिछले लगभग 50 वर्षों से बाबा बंशीधर की सेवा में समर्पित थे। उनके निधन से धार्मिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।




