
नपं का अतिक्रमण हटाओ अभियान, वाहन पार्किंग से हटाए गए सब्जी विक्रेता
Latehar : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देशानुसार गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे स्थित वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां कई सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा था।
नगर पंचायत की टीम ने कार्रवाई करते हुए पार्किंग स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया तथा वहां खड़े ठेलों सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया।नगर पंचायत कर्मी राजकुमार वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों एवं वाहन पार्किंग पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में रेवेन्यू इंस्पेक्टर, लेखपाल, फील्ड सुपरवाइजर सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी मौजूद रहे।




