नौडीहा बाजार : सुरक्षा को लेकर पुलिस ने हड़ीयाही डैम के पास लगवाया नो एंट्री का बोर्ड
Palamu : नौडीहा बजार थाना की पुलिस ने हड़ीयाही डैम के पास नो एंट्री का बोर्ड लगवा दिया है। ताकि कोई भी व्यक्ति डैम के नजदीक ना पहुंचे और दुर्घटना ना हो।यदि इसके बाद भी कोई व्यक्ति हड़ीयाही डैम के नजदीक प्रवेश करता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने डैम में पास लगातार घट रही घटना के बाद यह कदम उठाई है।

मालूम हो की 7 अक्टूबर को हड़ीयाही डैम में डूबने से छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी नौडीहा गांव निवासी सरिता कुमारी की मौत हो गई थी।इसके पहले नौडीहा बाजार निवासी प्रमोद साव की पुत्री राखी कुमारी जो अपने जीजा के साथ हड़ीयाही डैम घूमने गई थी उसने हड़ीयाही डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इन दो मौतो के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए हड़ीयाही डैम के पास नो एंट्री का बोर्ड लगवा दिया है। ताकि दुर्घटना होने से लोग बच सके।वही हड़ीयाही डैम के पास कोई व्यक्ति ना पहुंचे इसके लिए एक चौकीदार को भी वहां पर तैनात किया गया है।




