
पड़वा में भीषण एक्सीडेंट, भाजपा नेता ईश्वरी पांडे के पुत्र की मौत
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीखास गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान भाजपा नेता ईश्वर पांडे के पुत्र आकाश कुमार पांडे के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार आकाश पांडे शनिवार की सुबह बुलेट पर सवार होकर किसी काम से पड़वा जा रहा था। इसी बीच रास्ते में गाड़ीखास गांव के पास एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने उसके बुलेट को टक्कर मार दी। जिसमें बुलेट से गिरकर आकाश पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल आकाश पांडे को इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने आकाश पांडे को मृत घोषित कर दिया है।
इस घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।वही घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुड़ गई है।



